Blog

पौधारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे बड़ा अभियान। (डोईवाला के तीन विद्यालयों में पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों, किसानों और जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एक ओर भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए हजारों पेड़ों की कटाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए डोईवाला ब्लॉक में महापौधारोपण अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज दूधली, राजकीय इंटर कॉलेज बुल्लावाला और गन्ना कृषक पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

पौधारोपण अभियान मे पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।

उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण अभियान के अध्यक्ष दरपान बोरा ने कहा कि पौधा केवल पर्यावरण का संतुलन ही नहीं बनाए रखते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का भी आधार हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन पर्यावरण की भरपाई भी उतनी ही जरूरी है। यदि हजारों पेड़ कट रहे हैं तो समाज को उससे कई गुना अधिक पौधे लगाकर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पौधरोपण को जनआंदोलन बनाकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हराभरा और सुरक्षित वातावरण दिया जा सकता है।

इस दौरान महासचिव सूबेदार विनोद पाल, सूबेदार जनार्दन सिलीगुड़ी, संरक्षक सुरेश पुंडीर तथा अध्यक्ष बहुगुणा ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, गन्ना किसानों एवं अभियान से जुड़े सभी पर्यावरण प्रेमियों का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button