Blog

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई, 12 चालान काटे। (पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर सख्ती, 8,700 रुपये जुर्माना वसूला)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के उपयोग के विरुद्ध नगर पालिका की टीम ने नगर मे मंगलवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की जांच की गई और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ चालान काटे गए।
नगर पालिका की टीम ने अभियान के दौरान 12 चालान किए और कुल 8,700 रुपये का जुर्माना वसूल किया। अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। टीम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अभियान में सफाई निरीक्षक संकेत कुमार के साथ गौरव, सतीश, विनीत आदि कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने लोगों से कपड़े और अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का प्रयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button