मातृशक्ति का सम्मान कर कांग्रेस ने दिया नारी सशक्तीकरण का संदेश। (मातृशक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत। पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भोगपुर-सारंगधरवाला क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान के लिए आभार जताया। इस दौरान महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तीकरण को लेकर कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि मातृशक्ति परिवार और समाज की मजबूत नींव है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दिया है। महिलाओं का सम्मान और उन्हें समान अधिकार देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण से ही समाज और राष्ट्र मजबूत होगा।
कार्यक्रम में सरिता चौहान, प्रतिभा शर्मा, शशि डबराल, हेमा तिवारी और शैला शर्मा सहित क्षेत्र की मातृशक्ति मौजूद रही। इसके अलावा आचार्य दीपक बिजलवान, आनंद सिंह चौहान, खुशहाल सिंह रावत, दीवान सिंह रावत, बुद्धि सिंह रावत, सेनपाल सिंह रावत, पुष्पराज बहुगुणा, राजपाल सिंह, नारायण दत्त भट्ट, अरविंद रावत, पंचम सिंह मियां, चांद खान, आचार्य विजेंद्र प्रकाश जोशी और विनोद रावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



