विकास योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचना जरूरी। गैरोला (अठूरवाला में 14.75 लाख रुपये से बनेंगी दो आंतरिक सड़कें, विधायक ने किया शिलान्यास)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका डोईवाला के अठूरवाला स्थित वार्ड संख्या आठ में विकास कार्यों को गति देते हुए 14.75 लाख रुपये की लागत से दो आंतरिक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। का निर्माण कार्य एमडीडीए द्वारा किया जाएगा l
सोमवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की। सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना जरूरी है। विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि विकास कार्यों का लाभ बिना किसी भेदभाव के आम जनता तक पहुंचे।
सभासद संदीप नेगी ने कहा कि वार्ड में दोनों सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इन सड़कों की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया।
इस अवसर पर राज्य सहकारी समिति के सदस्य पुरुषोत्तम डोभाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, ईश्वर रौथाण, राजेश भट्ट, राकेश डोभाल, पुष्कर सिंह नेगी, चंद्र बल्लभ, राजीव डोभाल, सुंदर पंवार, कुंवर सिंह, कृपाल सिंह, गोपी चंद बहुगुणा, धनवीर सिंह, पीतांबर दत्त भट्ट और राम सिंह कुमाई सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



