Blog
जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार प्रदीप कौर को विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन।
डोईवाला २२ जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड किसान एकता मंच के महासचिव दरपान बोरा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजन किया गया। इस बैठक में पूर्व सैनिक और बजरंग दल के कार्यकर्ता विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में माजरी ग्रांट तृतीय की जिला पंचायत सीट से श्रीमती प्रदीप कौर पत्नी पूर्व सैनिक सरदार जरनेल सिंह भाजपा की अधिकृत जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार को सभी ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य पद की भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी प्रदीप कौर को भारी मतों से विजई बनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सैनिक अशोक कुमार, सभासद विनीत राजपूत, संतोष राजपूत, प्रेम पांचाल आदि मौजूद थे।



