Blog

महिलाओं के सम्मान से ही मजबूत होगा समाज। अश्वनी बहुगुणा (सोमवार देर रात माजरी ग्रांट में आयोजित कार्यक्रम में कई महिलाओं को किया गया सम्मानित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
माजरी ग्रांट में सोमवार देर रात आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में क्षेत्र की कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समाज की उन्नति का आधार बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि है। महिलाओं के सम्मान से ही समाज मजबूत और संस्कारित बनता है। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए हर स्तर पर महिलाओं को सम्मान और समान अवसर मिलना चाहिए।

गन्ना समिति के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि मातृशक्ति हमारे समाज की शक्ति है। महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को पहचान देना हम सभी का दायित्व है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ नई पीढ़ी को भी महिलाओं के प्रति सम्मान की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष, ताजेंद्र सिंह ताज, हरकृष्ण सिंह, प्रकाश सिंह, रणजीत सिंह, गुरविंदर कौर, अमरजीत कौर, बलविंदर कौर, मनजीत कौर, तरसेम कौर, मनोज नौटियाल, प्रदीप सिंह, खेम सिंह, इंद्रजीत सिंह, शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button