Blog

बरसात में पूरी तरह मुस्तैद नगर पालिका, जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत कार्य तेज। (पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रौथाण और नगर पालिका की टीम सुबह से मैदान में; जेसीबी से कराई गई जल निकासी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लगातार हो रही बारिश के बीच नगर पालिका परिषद डोईवाला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

भानियावाला क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव की सूचना मिलते ही पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, वार्ड-10 के सभासद ईश्वर रौथाण और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच गई।
जेसीबी व अन्य संसाधनों की मदद से जल निकासी कराई गई। भानियावाला फ्लाईओवर के नीचे भरे पानी को समय रहते निकाल दिया गया, जबकि जौलीनाले में बढ़े बरसाती पानी के बीच भी नाले की सफाई कर पानी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने से रोक दिया गया। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। नगर पालिका की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और जहां से भी सूचना मिल रही है, वहां तत्काल राहत कार्य शुरू किया जा रहा है।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि बरसात के दौरान नगर पालिका की सभी टीमें पूरी तरह सतर्क हैं। किसी भी क्षेत्र से जलभराव या अन्य समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर उसका समाधान कराया जा रहा है।

वार्ड-10 के सभासद ईश्वर रौथाण ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर पालिका की टीम के साथ लगातार मौके पर रहकर जल निकासी और राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है।

मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि जेसीबी और अन्य आवश्यक मशीनों के साथ पालिका की टीमें लगातार नालों की सफाई और जल निकासी का कार्य कर रही हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नगर पालिका पूरी तरह तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button