Blog

लगातार बारिश से धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, (अनुकूल मौसम मिलने पर खेतों में जुटे किसान, समय पर रोपाई पूरी करने की कवायद तेज)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। बारिश के चलते खेतों में पर्याप्त पानी भरने से धान की रोपाई का कार्य तेज हो गया है। नगर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से शाम तक किसान परिवार के साथ खेतों में उतरकर रोपाई करने में जुटे हैं। कई स्थानों पर महिलाओं और पुरुषों की टोली पारंपरिक तरीके से धान की पौध रोपती नजर आ रही है।

किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से सिंचाई की चिंता काफी हद तक दूर हो गई है। खेतों में पर्याप्त नमी होने से रोपाई का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है और फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीद भी बढ़ गई है। कृषि कार्यों में तेजी आने से गांवों में इन दिनों खेतों में चहल-पहल का माहौल है। किसान मौसम का पूरा लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द रोपाई का कार्य पूरा करने में जुटे हैं, ताकि फसल समय पर तैयार हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button