Blog

श्री देव सुमन के आदर्श आज भी हैं प्रेरणास्रोत। विधायक बृजभूषण गैरोला (जौलीग्रांट स्थित सुमन चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अमर शहीद श्री देव सुमन की पुण्यतिथि पर शनिवार को जौलीग्रांट स्थित सुमन चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने श्री देव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि श्री देव सुमन का त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र और समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। कहा कि श्री देव सुमन ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया तथा अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर देशवासियों को सत्य, साहस और स्वाभिमान का संदेश दिया। उनका जीवन हर पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि श्री देव सुमन का बलिदान इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में सदैव अमर रहेगा। उनके विचार समाज को एकजुट करने और जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, बख्तावर सिंह, आयुष पवार सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button