रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा शहीद साजू मेमोरियल अवॉर्ड-2025 से विभूषित।
डोईवाला 12 फरवरी (राजेंद्र):
यूथ रेडक्रास कमेटी एवं पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इण्डिया, देहरादून चैप्टर के नेशनल काउंसिल सदस्य अनिल वर्मा को 155 बार रक्तदान करने के साथ ही विगत 55 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदाता प्रेरक के रूप में असाधारण योगदान हेतु वेस्ट बंगाल वालंटरी ब्लड डोनर्स सोसायटी द्वारा शहीद साजू मेमोरियल अवॉर्ड – 2025 तथा सोसायटी ऑफ वालंटरी ब्लड डोनर्स, त्रिपुरा द्वारा सिल्वर जुबिली ब्लड डोनर – लाईफ सेवर बैज ऑफ ऑनर से विभूषित किया गया। उक्त सम्मान श्री अनिल वर्मा को पश्चिम बंगाल के बोलपुर, बीरभूम स्थित नोबल पुरस्कार प्राप्त रविन्द्र नाथ टैगोर के गीतांजलि ऑडिटोरियम, शांति निकेतन में आयोजित तीन दिवसीय स्टेट काॅन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ० अरूणोदय मंडल अध्यक्ष, वे०बी०वी०बी०डी०एस० , अति विशिष्ट अतिथि जनाब फैयाजुल हक़ काजल शेख़ सभाधिपति, जिला पंचायत बीरभूम, प० बंगाल तथा विशिष्ट अतिथि सोसायटी ऑफ वालंटरी ब्लड डोनर्स, त्रिपुरा के अध्यक्ष डॉ० प्रणव बनिक द्वारा शील्ड ऑफ अवाॅर्ड, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र तथा ब्लड डोनर- लाईफ सेवर सिल्वर जुबिली बैज ऑफ ऑनर प्रदान करके किया गया।




