Blog

जन सुविधाओं को पहली प्राथमिकता। विधायक बृजभूषण गैरोला (लच्छीवाला में ₹8.60 लाख की विधायक निधि से बनी दो आंतरिक सड़कों का लोकार्पण)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लच्छीवाला वार्ड संख्या-1 में विधायक निधि से ₹8.60 लाख की लागत से निर्मित दो आंतरिक सड़कों का विधायक बृजभूषण गैरोला ने लोकार्पण किया। दोनों सड़कों के निर्माण पर ₹4.30-₹4.30 लाख की लागत आई है। सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा I

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि जन सुविधाओं को पहली प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को क्षेत्र की जरूरत के अनुसार प्राथमिकता दी जा रही है। विकास कार्यों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय जरूरतों के आधार पर आगे भी विकास कार्य कराए जाएंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश कोठारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल, ललन साहनी, केत​न गुप्ता, मीडिया प्रभारी टेक चंद गुरंग, परशुराम थापा, हरि सिंह ठाकुर सहित क्षेत्र के सम्मानित कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button