एलुमनाई बैठक में सामाजिक सेवा से लेकर कैरियर काउंसलिंग पर मंथन। (पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय और विद्यार्थियों के हित में विभिन्न गतिविधियां संचालित करने के दिए सुझाव)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के एलुमनाई एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में डॉ. अंजली वर्मा एवं डॉ. वी.एस. पंवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए एलुमनाई एसोसिएशन की भूमिका, उद्देश्य, दायित्व और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी साझा की।
बैठक में पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय से जुड़ी अपनी यादें और अनुभव साझा किए। साथ ही महाविद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में विभिन्न रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए गए। मुकेश कृषाली ने आपदा प्रबंधन, रक्तदान एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। वहीं डॉ. दीपशिखा ने विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित करने की पहल रखी।
बैठक में एलुमनाई एसोसिएशन को सक्रिय बनाने, पूर्व छात्रों और महाविद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा शैक्षणिक, सामाजिक एवं छात्रोपयोगी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सभी सदस्यों ने महाविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में भविष्य में सक्रिय सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक में पवन तिवारी, मुकेश कृषाली, डॉ. दीपशिखा, आयुष उनियाल, दिव्यांशु जोशी, सिद्धांत बहुगुणा, अनुज बिष्ट, शिवम शर्मा एवं कोमल ने सक्रिय भागीदारी की।



