तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने में जुटा भाजपा संगठन, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी। (मंगलवार आज को निकलेगी यात्रा, आमजन और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा डोईवाला मंडल की मासिक बैठक सोमवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मंगलवार को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
तिरंगा यात्रा मंगलवार को ऋषिकेश रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका से शुरू होगी। यात्रा केशवपुरी, राजीव नगर होते हुए मिल बाजार पहुंचेगी और रोड चौक बाजार में इसका समापन होगा। बैठक में यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। तिरंगा यात्रा के संयोजक जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल को जिम्मेदारी सौपी गई है I
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा को भव्य और अनुशासित बनाने के साथ ही आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
राज्यमंत्री सुभाष बर्थवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाने और युवाओं को भी इससे जोड़ने का प्रयास करने की अपील की।
बैठक में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी केतन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष सोनू गोयल,सभासद ईश्वर रौथान, प्रदीप नेगी जेटली, राजेश भट्ट, हिमांशु राणा, मनमोहन नौटियाल विक्रम नेगी,संतोषी बहुगुणा, पिंकी थपलियाल के अलावा मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



