Blog

संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें कार्यकर्ता। विधायक बृजभूषण गैरोला (सिंधवाल गांव में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन में जनसेवा और संगठन विस्तार पर दिया जोर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रानीपोखरी मंडल के सिंधवाल गांव स्थित शक्ति केंद्र में सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें डोईवाला विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र नाली कला, सतैली, कोटला एवं सनगांव से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से ही संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम मुख्य वक्ता नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता मिलकर जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सिंधवाल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सागर कर्णवाल, नारायण सिंह मनवाल, ग्राम प्रधान तानिया सिंधवाल, ग्राम प्रधान मनीषा तिवाड़ी, बूथ अध्यक्ष ओंकार सिंधवाल, पुनीत रावत, बीडीसी सदस्य अमित कुकरेती, हिमांशु पंवार, नितिन शर्मा, परमेश्वर राठौड़, अमित सिंधवाल, रितिक मोहन, अभिषेक भारद्वाज, कार्तिक सोलंकी, गीता देवी और प्रिया देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button