Blog

संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धा कार्यक्रम, (डोईवाला के अंबेडकर पार्कों में पुष्प अर्पण, दीप प्रज्वलन और स्वच्छता अभियान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर पार्क शेरगढ़ माजरीग्रांट (वार्ड 10) और अंबेडकर पार्क धर्मूचक डोईवाला में संविधान रचयिता भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर डॉ अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किए गए। शेरगढ़ माजरीग्रांट में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि डॉ अंबेडकर का जीवन समानता, शिक्षा और अधिकारों का प्रेरक प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने की दिशा देते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान सामाजिक न्याय और समरसता की मजबूत नींव है। उनके आदर्शों पर चलकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि डॉ अंबेडकर के विचार स्वच्छ, समतामूलक और जागरूक समाज की दिशा दिखाते हैं। नगर स्तर पर उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान राज कुमार राज, रश्मि देवी, पंकज शर्मा, चंद्रभान पाल, प्रताप सिंह बस्सी, विक्रम सिंह नेगी, मंगल सिंह, मनमोहन नौटियाल, अमित, मुकेश आदि मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button