सबके साथ, सबके विकास और सबके विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है भाजपा सरकार। बृजभूषण गैरोला (भानियावाला के बड़ोंवाला काली माता मंदिर में विधायक निधि से टीन सेड व सीसी निर्माण कार्य का विधि-विधान से हुआ लोकार्पण)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 स्थित बड़ोंवाला काली माता मंदिर परिसर में 2 लाख की लागत से विधायक निधि से निर्मित टीन सेड एवं सीसी (सीमेंट कंक्रीट) निर्माण कार्य का डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधि-विधान के साथ लोकार्पण किया गया। जिसका निर्माण कार्यदाई संस्था लघु सिंचाई विभाग, देहरादून द्वारा कराई गई।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबके साथ, सबके विकास और सबके विश्वास के मूल मंत्र के साथ निरंतर जनहित के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में हुए इस विकास कार्य से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की सांस्कृतिक-धार्मिक आस्था को नई मजबूती मिलेगी।
विधायक गैरोला ने कहा कि नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में सरकार गांव, गरीब, महिला, युवा और बुजुर्ग हर वर्ग तक विकास योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किए जा रहे कार्यों से हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।
पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्माण कार्य कराया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, ललित जायसवाल, विक्रम नेगी, गुड्डू मिश्रा, गणेश उनियाल, मनीष नेगी,सुखदेव चौहान आदि मौजूद रहे।



