Doiwala newsउत्तराखंडक्राइम

घर के लोग सोते रह गए और चोरों ने घर की अलमारी से उड़ाई लाखों की ज्वेलरी और नगदी।

खबर को सुनें
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुड़कावाला रोड हंसूवाला में शनिवार की देर रात को घर के लोग सोते रह गए और अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर आलमारी में रखें लाखों रुपए की ज्वेलरी नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हंसूवाला निवासी असप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार को घर के चैनल में अंदर से ताला लगाकर फैमिली सहित कमरे में सोने चले गए, करीब 11,30 बजे मेरी पत्नी हरप्रीत कौर बाथरूम के लिए उठी और उसके बाद दोबारा सो गए उसके बाद 2 बजे दोबारा उठी तो देखा चैनल गेट खुला हुआ है और दूसरे आलमारी वाले कमरे में जाकर देखा तो अलमारी के दरवाजे खुले हुए हैं और कपड़े बिखरे हुए हैं। अलमारी का लॉकर खोल कर देखा तो उसमें रखी सोने की ज्वेलरी और नगदी गायब थे। असप्रीत की पत्नी हरप्रीत कौर ने बताया कि आलमारी में सोने की चेन ढाई तोले की, कड़ा दो तोले का, जेंट्स रिंग , लेडीज गला सेट दो, दो अंगूठी 6 कानों के और एक मांग टीका यह सब सामान सोने है और 4000 रूपये नगद थे। जो की अलमारी में नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button