Blog
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति और आस्था के रंग में रंगा तुलसी पूजन उत्सव।
महिलाओं ने विधि-विधान से किया पूजन, तुलसी पूजन से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में तुलसी माता का पूजन विधि-विधान से किया गया।
महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर तुलसी माता की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विमल वर्मा, आरती वर्मा,आराधना वर्मा, नैन वर्मा, माया देवी, उर्मिला देवी, शकुंतला देवी, संगीता वर्मा, रानी वर्मा, गंगा वर्मा, शिवाय वर्मा, अभय वर्मा, राजेंद्र वर्मा, रोशन वर्मा, प्रेमचंद वर्मा आदि मौजूद थे।
सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर भजन-कीर्तन किए और तुलसी विवाह की कथा का श्रवण किया।
पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं दीं।



