आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान से मिला उत्तराखंड राज्य। (डोईवाला तहसील में सम्मान समारोह आयोजित, 31 आंदोलनकारी सम्मानित)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को डोईवाला तहसील में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम अपर्णा ढोडियाल ने 31 उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को शॉल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों द्वारा किए गए संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया।
एसडीएम अपर्णा ढोडियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आंदोलनकारियों के संघर्ष और समर्पण के कारण ही आज उत्तराखंड अलग राज्य के रूप में स्थापित हुआ है।
राज्य आंदोलनकारी मनोज नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से मिला है। अलग राज्य के लिए आंदोलनकारियों ने लंबा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का विकास हो और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें।
सम्मानित होने वाले आंदोलनकारियों में मनोज नौटियाल, महेश रावत, रविंद्र सिंह सोलंकी, पूरन सिंह मनवाल, विकेश जोशी, शंकर सिंह कन्याल, सुशीला शाह, पंचमी मुंडेनी, मीना देवी, सोमवती डोभाल, अजय राणा और राजेंद्री देवी सहित कुल 18 राज्य आंदोलनकारी शामिल रहे।
इस अवसर पर तहसीलदार विरम सिंह, अजय पांडेय आदि अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।



