Blog

हारे का सहारा श्याम हमारा के भजनों से गूंजा केशवपुरी खाटू श्याम मंदिर, (श्याम कीर्तन मंडली केशवपुरी डोईवाला के आयोजन में श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक बाबा श्याम के भजनों का किया गुणगान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बाबा श्री श्याम धाम ट्रस्ट केशवपुरी डोईवाला की और से खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्री खाटू श्याम के भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों का भावपूर्ण गुणगान किया। श्याम कीर्तन मंडली की महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक खाटू श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति पेश कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

भजन-कीर्तन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं विधिवत आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं व भजन मंडली के सदस्यों ने
“हारे का सहारा श्याम हमारा”,
“श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” सहित अनेक लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों और तालियों की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा, वहीं श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।
Oplus_16908288
कार्यक्रम के दौरान “जय श्री श्याम” के जयकारे लगते रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में धार्मिक आस्था, आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से भाग लिया।
भजन-कीर्तन के सफल आयोजन में श्याम कीर्तन मंडली के सभी सदस्यों तथा स्थानीय श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने भविष्य में भी बाबा श्याम के ऐसे भक्ति आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की कामना की।
इस मौके पर नरेश सुनियाल जी प्रांतीय गोरक्षक प्रमुख, उत्तराखंड प्रदेश, विक्रम सिंह जी अध्यक्ष, रानीपोखरी प्रखंड, संतोष राजपूत, जिला उपाध्यक्ष, ऋषिकेश, दीपक कपरवान, प्रखंड मंत्री, रानीपोखरी, प्रदीप राजपूत – जिला गोरक्षक प्रमुख, डोईवाला, निहाल सिंह, – खंड संयोजक, रेसम माजरी, आदित्य सिंह, सदस्य, बजरंग दल (रेसम माजरी), श्री राकेश – प्रबंधक, शांतिकुंज भोखपुर, भावना ठाकुर – प्रांतीय विद्यार्थी प्रमुख, दुर्गावाहिनी, बाबा अमरनाथ संत प्रतिनिधि, अध्यक्ष मनीष उपाध्याय, संरक्षकः राजवीर कटारे कोषाध्यक्षः दीपक पाल , कीर्तन मंडली सदस्यगण, राघव, अमरेश, मोहित शर्मा, रोहित रावत, अंकित भट्ट , विकास नेगी , गौरव थपलियाल, समित पंवार
पूजा, ममता, कुसुम, रचना रावत , सविता नेगी , अंजली भट्ट , प्रिया पंवार, सोनिया गैरोला, कविता असवाल
आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button