Blog

पांच पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और 20 वार्डों के 85 सभासद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा शनिवार को।

शनिवार को राजकीय महाविद्यालय में होगी मतगणना प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली है पूरी।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): नगर निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को होगी जिसको लेकर प्रशासन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं वही पुलिस प्रशासन ने भी मतगणना स्थल पर चाकचौबंद व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी कर ली है। शनिवार को पालिका अध्यक्ष पद के पांच प्रत्याशी और 20 वार्डों के 85 सभासद प्रत्याशियों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में होगी। नगर निकाय चुनाव डोईवाला के अध्यक्ष पद और सभासद पद के लिए हुए मतदान में 60429 में से मतदाताओं ने 40769 का मतदान किया। डोईवाला की उप जिलाधिकारी ने बताया कि शनिवार को सुबह राजकीय महाविद्यालय में पालिका अध्यक्ष पद और 20 वार्डों के सभासदों की मतगणना करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर अंतिम रिजल्ट तक जारी रहेगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं चुनाव में हुए 40769 मत और 59 बूथ की मतगणना 5 राउंड में की जाएगी। शनिवार को होने वाली मतगणना पालिका के अध्यक्ष पद के पांच प्रत्याशियों और 20 वार्डों के 85 सभासद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना के लिए प्रत्याशियों के बूथ स्तर पर पांच अध्यक्ष पद और 20 वार्डों के सभासदों के मतगणना अभिकर्ता के प्रवेश पास बनाए गए। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी मतगणना स्थल के लिए सुरक्षा की दृष्टि से चाक चौबंद व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी कर ली है। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button