Blog

समर कैंपो से बच्चों क़ी छिपी हुई प्रतिभा को किया जाता है उजागर। नरेंद्र सागर

दस दिवसीय भारतीय भाषा एवं बोली समर कैंप का समापन।

खबर को सुनें

डोईवाला 5 जून (राजेंद्र वर्मा):
पीएम श्री रा.प्रा.वि.माजरी ग्रांट 1st में मनाये जा रहे दस दिवसीय भारतीय भाषा एवं बोली समर कैंप के समापन के अवसर पर कराई गई विभिन्न गतिविधि व प्रतियोगिताओ में पोस्टर में जूनियर वर्ग में ऋषि,चेतन, प्रशांत, प्राइमरी वर्ग में दीपू, दीपांशी,अनुज, क्विज में प्रशांत रोशनी,दीपांशी, आदि को स्मृति चिन्ह देखा सम्मानित किया गया एवं समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए। इस अवसर उत्तराखंड राज्य प्राइमरी शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने कहा कि इस तरह के समर कैंपो से बच्चों क़ी छिपी हुई प्रतिभा को उजागर किया जाता हैं और इस वर्ष के समर कैंप में बच्चो ने अपने देश/प्रदेश क़ी एक नई भाषा को समझने का प्रयास किया उनको पंजाबी व गढ़वाली में संचार/वार्तालाप करना सिखाया गया एवं बच्चो को अपनी संस्कृति से जोड़ा गया जिससे वे पारंपरिक वस्तुयों व व्यंजनों से परिचित हो सके। इस अवसर सभी उपस्थित महानुभावो द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम पर एक पौधे का रोपण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री बृजमोहन जी, पूर्व कमांडो विनोद पाल,नरेंद्र खरोला जी, जितेन्द्र मास्टर,नरेंद्र सागर, प्रधानाध्यापिका नीरा देवी, त्रिविक्रम सिंह,प्रीति रावत, उपमा शर्मा,अनीता चौहान शशि बाला,ज्योति,अनु,दीपक,शिवानी आदि लोग उपस्थित थे। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button