पालिका अध्यक्ष ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, ट्रेन ठहराव व आरक्षण काउंटर खोलने कि की मांग।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर डोईवाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और आरक्षण काउंटर खोलने की मांग रखी। नेगी ने कहा कि स्टेशन पर तीन-चार ट्रेनों को छोड़कर किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं होता, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में हिमालयन हॉस्पिटल, जॉलीग्रांट हवाई अड्डा, लालतप्पड़ इंडस्ट्रियल एरिया और शुगर मिल जैसे बड़े संस्थान हैं, हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं और लोग रोजाना आवागमन करते हैं। लेकिन ट्रेनें न रुकने के कारण लोगों को ऋषिकेश या देहरादून जाना पड़ता है। साथ ही उन्होंने आरक्षण काउंटर खोलने की भी मांग उठाई ताकि टिकट बुकिंग की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सके।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आश्वासन देते हुए कहा कि डोईवाला रेलवे स्टेशन की अहमियत को देखते हुए ट्रेन ठहराव और आरक्षण काउंटर की मांग को रेलवे मंत्रालय तक पहुंचाकर हर संभव प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय निवासी गोपाल गुप्ता ने कहा कि स्टेशन पर ट्रेनें न रुकने से संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों,मरीजों, कर्मचारियों और मजदूरों को रोजाना कठिनाई झेलनी पड़ती है। सरकार को तुरंत कदम उठाना चाहिए।



