नमो युवा रन मैराथन में पुरुष में अमरजीत और महिला में अंजलि रही अव्वल।
प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत नमो युवा रन का आयोजन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को नमो युवा रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मैराथन की शुरुआत श्री देव सुमन चौक से हुई, जो भनियावाला तक पहुँची और वापस श्री देव सुमन चौक पर आकर संपन्न हुई। लगभग 300 प्रतिभागियों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। आज उनकी ऊर्जा और संकल्प से हर युवा प्रेरित हो रहा है।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन समर्पण और सेवा का उदाहरण है। महिला शक्ति को सशक्त बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
कार्यक्रम अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि नमो युवा रन केवल दौड़ नहीं बल्कि संकल्प की अभिव्यक्ति है। मोदी जी का स्वस्थ भारत का सपना हम सबका संकल्प है।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, दीवान सिंह रावत,जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, उषा कोठारी, शिवम टुटेजा, प्रकाश कोठारी,विकास कुमार, दुर्गेश कुमार, राहुल, मनोज ध्यानी, मनीष छेत्री, संपूर्ण रावत, सरिता जोशी, ममता नयाल, पूनम चौधरी, संगीता बहुगुणा, नितिन कोठारी, विक्रम नेगी, हिमांशु भट्ट, ललित जायसवाल, विनीत मनवाल हिमांशु राणा, आदि मौजूद रहे।



