नगर पालिका में भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल की कार्यशाला, विकास कार्यों का लिया जायजा। (सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी, टीम लीडर वीएन आलोक ने ली जानकारी)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला में भारत सरकार के उच्चाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, उनके क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की गई। प्रतिनिधिमंडल ने पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा भी लिया।
नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रतिनिधिमंडल को पालिका क्षेत्र में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने और आम लोगों को उनका लाभ पहुंचाने के लिए पालिका लगातार कार्य कर रही है।
टीम लीडर वीएन आलोक ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति को समझना और ग्राउंड स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करना है। प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस अवसर पर ईओ एमएल शाह, आशिमा भटनागर, हिमांशु जोशी, शरद कुमार, वरुण मल्होत्रा, सभासद गौरव मल्होत्रा, अनूप सोलंकी, अमित कुमार, कपिल कुमार, विनीत मनवाल आदि उपस्थित रहे।



