Blog

एक दिवसीय मंडल सम्मेलन में 9 सदस्य सचिव मण्डल के साथ 25 सदस्य कमेटी का किया गठन।

मंडल सम्मेलन संगठन के मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह की अध्यक्षता और मंडल सचिव याकूब अली के संचालन में किया आयोजित। किया

खबर को सुनें

डोईवाला 11 (राजेंद्र वर्मा):
अखिल भारतीय किसान सभा डोईवाला मंडल का चौथा मंडल सम्मेलन संगठन के मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह की अध्यक्षता और मंडल सचिव याकूब अली के संचालन में आयोजित किया गया।
डोईवाला गन्ना समिति के किसान भवन में आयोजित अखिल भारतीय किसान सभा डोईवाला मंडल के एक दिवसीय मंडल सम्मेलन में 9 सदस्य सचिव मण्डल के साथ 25 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। मंडल सम्मेलन में अलग-अलग ग्राम कमेटियों से लगभग 40 प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।
मंडल सम्मेलन का शुभारंभ अखिल भारतीय किसान सभा जिला अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह ने झंडा रोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने से शुरू किया। जिसमें सभी प्रतिनिधियों ने शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आपदा में मारे गए शहीदों एवं क्रांतिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। तथा शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन भी रखा गया।
मंडल सम्मेलन का उद्घाटन सत्र शुरू करते हुए सम्मेलन के पर्यवेक्षक शिव प्रसाद देवली ने कहा है कि अखिल भारतीय किसान सभा जो अखिल भारतीय स्तर पर किसानों का सबसे बड़ा संगठन है जिसका उद्देश्य मजदूर और किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहना है। उन्होंने कहा है कि आज पूरे देश के अंदर जो भी सरकार सत्ता पर बैठी हैं किसी का भी ध्यान किसानो की समस्याओं पर नहीं है बल्कि देश के अंदर एक अलग तरह की राजनीति करके देश को बांटने का काम कर रही है जिसका हम सब को डटकर मुकाबला करने की जरूरत है।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा है कि डोईवाला के अंदर किसान सभा किसानों का एक महत्वपूर्ण संगठन है जो हमेशा से किसानों की लड़ाई को निरंतर लड़ता है। उन्होंने कहा है कि जो भी इस सम्मेलन के अवसर पर नए कार्यकारी गठित होगी उनसे उम्मीद की जाती है कि संगठन के लिए मेहनत करते हुए किसानों को लामबंद करें ताकि बहरी गूंगी सरकार के खिलाफ आवाज को और बुलंद किया जा सके।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव कमरुद्दीन ने कहा की डोईवाला ऐसा क्षेत्र है जो चारों ओर कृषि भूमि से सटा हुआ है यहां पर अधिकांश लोग कृषि पर आधारित है और किसान सभा हमेशा से किसानों की मूलभूत समस्या जैसे गन्ने का रेट, भुगतान एवं सप्लाई, जंगली एवं आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान आदि जैसे मुद्दों को लेकर हमेशा किसानों के बीच कार्य करती आ रही है। उन्होंने कहा है कि कहीं ऐसे मौके आए हैं जब किसान सभा के नेतृत्व में गन्ने के बकाया मूल्य भुगतान को लेकर आंदोलन किया गया और किसान सभा के लोगो पर मुकदमे तक थोपे गए परंतु किसान सभा ने कभी किसी की परवाह नहीं की और अपने आंदोलन को हमेशा कामयाबी की तरफ पहुंचाया जिसमें क्षेत्र के किसानों की अहम हिस्सेदारी रही है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं आने वाले समय में किसान सभा और भी ज्यादा मजबूत होगी ताकि किसान विरोधी सरकार का डटकर मुकाबला किया जा सके। अखिल भारतीय किसान सभा मंडल सचिव ने अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए कहा है कि पिछले वर्षों में जब भी किसानों का आंदोलन हुआ किसान सभा ने सभी संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन में भागीदारी लिए और कामयाबी हासिल की। मंडल सचिव ने इस अवसर पर अपने डोईवाला क्षेत्र से संबंधित कई समस्याओं पर प्रस्ताव भी रखें जैसे गन्ने के रेट एवं भुगतान को लेकर, जंगली जानवरों और आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान पर, महंगाई के खिलाफ प्रस्ताव, स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ प्रस्ताव, देश के अंदर जैसे पंजाब हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड जैसे प्रदेश में आई भयंकर आपदा पर प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर एवं देश के अंदर फैले सांप्रदायिक जहर के खिलाफ आदि जैसे कई प्रस्ताव रखें जिसको सम्मेलन में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एकमत से पास करते हुए आने वाले समय मे उसे पर काम करने के लिए अपनी सहमति जताई।
सम्मेलन को अखिल भारतीय किसान सभा के मंडल उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम, मलकीत सिंह, प्रेम सिंह पाल, हरबंस सिंह गुरु जी आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर 25 सदस्य कमेटी का गठन करते हुए बलवीर सिंह जी को मंडल अध्यक्ष, याकूब अली को मंडल सचिव एवं जसवीर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया इसके अलावा जाहिद अंजुम, अनूप कुमार पाल, बलवीर सिंह बिंदा को उपाध्यक्ष एवं मलकीत सिंह, सरजीत सिंह व हरीश कुमार शर्मा को सर्व सहमति से संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अलावा हरबंस सिंह, प्रेम सिंह पाल, भविंदर सिंह, करनैल सिंह, जगजीत सिंह, पूरन सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहम्मद असलम, राशिद अली, अयूब हसन, साधुराम, शमशाद अली, घनश्याम मौर्य, रिजवान अली, आशीष कुमार, आशिक अली, जुगल कुमार, सत्यपाल, राहुल कुमार, सुशील कुमार, अमरीक सिंह, ध्यान सिंह, सिंगाराम आदि को मंडल कमेटी में सदस्य चुना गया।
अखिल भारतीय किसान सभा डोईवाला के मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि भविष्य में हमें जो जिम्मेदारी मिली है सभी को मिलकर उसे पर काम करने की जरूरत है एवं 15 से 16 नवंबर 2025 को पछुवा दून के सभावाला में होने वाले दो दिवसीय जिला सम्मेलन मे शामिल होने के लिए डोईवाला मंडल से 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल का भी चयन किया गया तथा आगामी 26 से 27 दिसंबर 2025 को डोईवाला में होने वाले राज्य सम्मेलन की तैयारी हेतु सभी साथियों से मिलकर तैयारी करने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button