राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने उठाई शहीदों की उपेक्षा पर आवाज़।
शहीदों के सपनों को कुचल रही भाजपा सरकार। नगर अध्यक्ष करतार नेगी
राजेश नेगी की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण की मांग, बोले अब नहीं होगी अनदेखी।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी के नेतृत्व में कोटी अठुरवाला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अमर शहीद राजेश नेगी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद आंदोलनकारियों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के शहीदों ने जिन सपनों और आदर्शों के लिए अपना बलिदान दिया, उन सपनों को भाजपा सरकार ने कुचल दिया है। पूरा प्रदेश आज पलायन और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है, मगर सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि शहीदों की स्मृतियों का सम्मान करना सरकार का पहला दायित्व होना चाहिए। यदि शीघ्र प्रतिमा का सौंदर्यीकरण नहीं कराया गया, तो कांग्रेस जन आंदोलन करेगी।
शहीद के भाई मनोज नेगी ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व प्रतिमा स्थापित की गई थी, लेकिन अब तक उसका सौंदर्यीकरण तक नहीं हुआ। भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष करतार नेगी, नगर महासचिव यशवंत गुसाईं, शहीद के भाई मनोज नेगी, लता गुसाईं, लक्ष्मी नेगी, दिनेश तिवारी, चंद्रप्रकाश काला, आशु राणा, बेताल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।



