Blog

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर बजरंग दल ने बांग्लादेश सरकार का फूका पुतला।

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाएं चिंता का विषय। उनियाल

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में बजरंग दल डोईवाला इकाई के कार्यकर्ताओं ने भानियावाला में प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाएं चिंता का विषय हैं और इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।
प्रदेश गौ रक्षा प्रमुख नरेश उनियाल ने कहा कि समाज में जागरूकता और एकता के माध्यम से ही ऐसे मुद्दों पर प्रभावी तरीके से आवाज उठाई जा सकती है। वहीं जिला गौ रक्षा प्रमुख प्रदीप ने भी सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया।
डोईवाला प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत सभी समुदायों की सुरक्षा जरूरी है और ऐसी घटनाओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
प्रदर्शन में राखी छेत्री, दीपक कपूरवान, सुखदेव चौहान, विक्रम सिंह, संतोष राजपूत, भारत ठाकुर, अमित कुमार, आनंद पवार, ऋषिकेश नगर संयोजक अजय व्यास, अमृत कुमार, राजेंद्र वर्मा, गौरव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button