Blog

डोईवाला पुलिस की तत्परता से 13 वर्षीय बालक सकुशल बरामद।

परिजनों से नाराज होकर वृंदावन गया था बालक, हरिद्वार से मिला सुरक्षित।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 वर्षीय गुमशुदा बालक हनु चौधरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बालक के पिता राजीव चौधरी, निवासी नुन्नावाला, भनियावाला जॉलीग्रांट, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून ने 18 फरवरी को अपने पुत्र के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना पुलिस को दी थी।

सूचना मिलते ही कोतवाली डोईवाला पुलिस ने टीम गठित कर बालक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की और पूरे क्षेत्र में सूचना फ्लैश की। जांच में सामने आया कि बालक परिजनों से नाराज होकर पहले वृंदावन चला गया था और लौटते समय हरिद्वार पहुंचा, जहां से 20 फरवरी को उसे सकुशल बरामद कर लिया गया।

इस सराहनीय कार्रवाई में उप-निरीक्षक नवीन डंगवाल (चौकी प्रभारी जॉलीग्रांट), हेड कांस्टेबल विशाल शर्मा, कांस्टेबल सचिन राणा और कांस्टेबल सुनीत चौधरी की अहम भूमिका रही। बालक की सुरक्षित वापसी पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।

नगर पालिका के सभासद सुरेश ने कहा कि डोईवाला पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक परिवार को बड़ी राहत दी है, यह कार्य अन्य लोगों के लिए भी भरोसे का संदेश देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button