Blog

यूरेका फोर्ब्स धरना: श्रमिकों का हौसला 10वें दिन भी अडिग, नेताओं ने बढ़ाया मनोबल।

लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में संघर्ष जारी, प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की अनुपस्थिति में नेताओं का समर्थन बना श्रमिकों के लिए शक्ति का स्रोत।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूरेका फोर्ब्स में श्रमिकों के शोषण के खिलाफ चल रहा धरना आज 10वें दिन भी जारी रहा। कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचे, लेकिन श्रमिकों का हौसला अभी भी बुलंद है।

धरने पर नेताओं ने श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई में वे हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी आवाज हर स्तर पर सुनी जाएगी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सहकोषाध्यक्ष भारत मनचंदा ने धरना स्थल पर श्रमिकों के बीच पहुंचकर कहा कि यह लड़ाई उनके हक और न्याय के लिए है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से श्रमिकों को हर संभव समर्थन दिया जाएगा और उनकी मांगों को नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा।

उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ केंद्रीय संगठन मंत्री हिमांशु पवार ने कहा कि वे पूरी तरह श्रमिकों के साथ खड़े हैं और उनके हित में हर कदम उठाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ व्यक्तिगत संघर्ष नहीं है, बल्कि पूरे समाज के हित में है। प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।

धरने में शामिल श्रमिक नेताओं में संदीप सिंह नेगी, ऋषि रावत, पवन नेगी, विमल सिंह, मनीष नेगी, भूपेंद्र चौहान, प्रकाश थापा, मुकेश रौतेला, अनिल कश्यप, मुकेश शर्मा, मोहित नेगी, पवन कुमार, सूरज मोहन और जसपाल आदि उपस्थित रहे।
श्रमिकों ने कहा कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता। नेताओं के समर्थन और राजनीतिक संगठनों के साथ आने से उन्हें नई ताकत मिली है और उनका हौसला और बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button