Blog

डॉ. इंदिरा हृदयेश का जीवन जनसेवा और विकास को रहा समर्पित । पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत

स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 85 वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्रियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विकास की नायिका एवं उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती अठूरवाला नगर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, वरिष्ठ नेताओं ने दो इंदिरा हरदेश की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित घर नमन किया I

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, संवेदनशील सोच और आमजन के प्रति समर्पण प्रदेश की राजनीति में हमेशा याद किया जाएगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि डॉ. इंदिरा हृदयेश विकास और सुशासन की प्रतीक थीं। उन्होंने जिस निष्ठा और ईमानदारी से जनहित के कार्य किए, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जन-जन की अभिभावक थीं और उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके योगदान को कांग्रेस पार्टी कभी भुला नहीं सकती।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अश्विनी बहुगुणा ने कहा कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश का राजनीतिक जीवन बेदाग और संघर्षपूर्ण रहा। उत्तराखंड और समाज के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, शार्दुल नेगी, संजीव भट्ट, महेंद्र भट्ट, बालेंद्र सजवाण, सुनील थपलियाल, देवेंद्र सिंह, रेखा बहुगुणा, निधि नेगी, भरत सोलंकी, पद्म सिंह,डी.एस. परमार, राजवीर सिंह रावत, नवीन रावत, देवेंद्र सेंद्री, बलराम सोलंकी, ताजबर नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button