Blog

डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर नगर क्षेत्र में निकाली अम्बेडकर संदेश यात्रा।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ एवं वाल्मीकि समाज डोईवाला के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका डोईवाला से अम्बेडकर संदेश यात्रा का आयोजन किया गया।
देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखबिंदर कौर और संघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल बिरला ने रिबन काटकर संदेश यात्रा का शुभारंभ किया।

Oplus_16908288
संदेश यात्रा नगर पालिका से आरम्भ होकर डोईवाला चौक , मिल बाजार , खता, केशव पूरी , राजीव नगर से होती हो नगर पालिका परिषद में पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालक राजेश मंचल ने कहा यह अम्बेडकर संदेश यात्रा बहुजन लोगो तक बाबा साहब अम्बेडकर जी विचार धारा पहुंचाने के लिए निकाली गई।

इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविन्द्र कौर ,अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री विशाल बिरला युवा मोर्चा के प्रदेश प्रधान प्रिंस लौट,पूर्व ग्राम प्रधान सुनील कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अनुज कुमार, सुपरवाइजर सुरेंद्र मचल , राजू लौट , वीरू गोदियाल , नरेश कुमार ,सूरज , मनोज ,चंद्रपाल, क्षेत्रपाल, रेखा सीमा देवी , सुरेखा, सुमन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button