कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पन्नालाल गोयल का निधन, नगर में शोक की लहर, (डोईवाला के प्रसिद्ध व्यापारी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पन्नालाल गोयल का हृदयघात से आकस्मिक निधन, अंतिम यात्रा गुरुवार को)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर के सामाजिक और राजनीतिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध व्यापारी पन्नालाल गोयल 72 का बुधवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे नगर में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोयल बुधवार को शाम के समय पूजा-पाठ के उपरांत पूजा सामग्री को सॉन्ग नदी में प्रवाहित करने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें अचानक हृदयघात आ गया। मौके पर ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और चिकित्सकीय सहायता मिलने से पहले ही उनका निधन हो गया।
पन्नालाल गोयल डोईवाला के प्रतिष्ठित व्यापारी होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी थे। वे पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर रह चुके थे और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही। सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए वे क्षेत्र में व्यापक रूप से सम्मानित थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने शोक व्यक्त किया। कई लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विधायक बृजभूषण गैरोला, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश वासन, नगर अध्यक्ष करतार नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल,नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, सभासद गौरव मल्होत्रा, मनीष धीमान,राजवीर सिंह खत्री, ईश्वर चंद अग्रवाल, शिशपाल अग्रवाल,रामेश्वर प्रसाद लोधी, विक्रम नेगी, विजय बख्शी,संजय अग्रवाल,भारत गुप्ता, बाला देवी,राजेश गुरुंग, के एस राणा, एस पी सिंह,सोनू गोयल,बॉबी शर्मा,आदित्य जोहर,अन्नू अग्रवाल,गगन नारंग, इंद्रेश अरोड़ा,ललित सिंघल, राकेश गुप्ता, नीरज सिंघल, पवन सिंघल,रजनीश सेनी,रामनिवास अग्रवाल,प्रतीक अरोड़ा, मनीष नारंग,सुबोध जिंदल आदि शोक व्यक्त किया।
पन्नालाल गोयल जी की अंतिम यात्रा बृहस्पतिवार 16 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे उनके निजी निवास स्थान रेलवे रोड, डोईवाला से मोक्षधाम डोईवाला के लिए प्रस्थान करेगी।



