Blog

ऑनलाइन भुगतान के बाद भी नहीं मिला गैस सिलेंडर, उपभोक्ता परेशान, (डोईवाला की इंडियन गैस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप, 20 दिन बाद भी नहीं हुई आपूर्ति)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ऑनलाइन भुगतान करने के बावजूद गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता खासे परेशान हैं। डोईवाला स्थित इंडियन गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। उपभोक्ता का आरोप है कि गूगल पे के माध्यम से ₹932 का भुगतान कट चुका है, लेकिन इसके बाद भी एजेंसी गैस सिलेंडर देने से टालमटोल कर रही है।

उपभोक्ता राहुल सैनी ने बताया कि एजेंसी कर्मियों का कहना है कि उन्हें भुगतान की जानकारी नहीं है और यह भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा कि गैस सिलेंडर कब मिलेगा। एक ओर दोबारा ऑनलाइन भुगतान कर 16 अप्रैल को सिलेंडर देने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर गोदाम पर पहुंचने पर “अभी नंबर नहीं आया” कहकर लौटा दिया जा रहा है।

उपभोक्ता राहुल सैनी ने कहा कि सामान्य तौर पर 25 दिन में घरेलू गैस समाप्त हो जाती है और ऐसे में 15 से 20 दिन अतिरिक्त इंतजार करना संभव नहीं है। गैस न मिलने से घर की रसोई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

उपभोक्ता राहुल सैनी ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान होने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। एजेंसी बार-बार अलग-अलग बहाने बना रही है। यदि जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया तो इंडियन गैस गोदाम पर धरना दूंगा और पूरे दिन अनशन करूंगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी इंडियन गैस एजेंसी डोईवाला और प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button