Blog

साईं सृजन पटल ने ऐपण कलाकार ज्योति जोशी को किया सम्मानित।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पारंपरिक लोक कला ऐपण को नई पहचान देने वाली कलाकार ज्योति जोशी को साईं सृजन पटल द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पत्रिका की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया। यह अवसर कला, संस्कृति और सृजनात्मकता के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण बन गया।

इस मौके पर पटल के संस्थापक प्रो.(डॉ.) के.एल. तलवाड़ ने कहा कि साईं सृजन पटल का उद्देश्य लोक संस्कृति और परंपरागत कलाओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ऐपण जैसी प्राचीन कला न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम भी है।

पटल के उपसंपादक अंकित तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि साईं सृजन पटल निरंतर उन प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, जो समाज में सकारात्मक सृजन कर रही हैं। उन्होंने ज्योति जोशी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कला समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रही है।

सम्मान प्राप्त करने पर ऐपण कलाकार ज्योति जोशी ने साईं सृजन पटल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंच कलाकारों को पहचान देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने की ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान कलाकारों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी कला के प्रति और अधिक समर्पित होने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सुधीर जोशी, नीलम तलवाड़ एवं इंसाइडी क्रिएटिव मीडिया के सीईओ अक्षत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button