Blog

नगर पालिका को नंबर वन बनाने के लिए स्वच्छता वाहिनी पूरी तरह तैयार, (सभागार में बैठक, स्वच्छता ऐप से घर-घर जागरूकता और ‘रोको-टोको’ अभियान को मिलेगी धार)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद को 2025-26 स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन रैंकिंग दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद सभागार में स्वच्छता वाहिनी एवं पर्यावरण मित्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर नागरिकों को स्वच्छता ऐप के माध्यम से स्वच्छता के महत्व, रैंकिंग प्रक्रिया और फीडबैक देने के तरीके समझाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि स्वच्छता वाहिनी नगर पालिका क्षेत्र के घर-घर में जाकर लोगों को कूड़ा पृथक्करण, गीले व सूखे कचरे के सही निस्तारण, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई तथा स्वच्छता ऐप पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दर्ज कराने के लिए प्रेरित करेंगे।

इसके साथ ही ‘रोको-टोको’ अभियान के तहत गंदगी फैलाने वालों को मौके पर ही समझाकर स्वच्छ व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता वाहिनी और पर्यावरण मित्रों की सक्रिय भागीदारी से नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ नंबर वन रैंकिंग प्राप्त की जा सकती है।

अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए जमीनी स्तर पर जनभागीदारी सबसे अहम है। स्वच्छता ऐप के माध्यम से घर-घर संपर्क और सही जानकारी देकर हम अपनी रैंकिंग को और मजबूत करेंगे।

मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि ‘रोको-टोको’ अभियान से लोगों में स्वच्छता के प्रति अनुशासन बढ़ेगा। स्वच्छता वाहिनी कार्यकर्ता निरंतर क्षेत्र में रहकर निगरानी करेंगे और नागरिकों को स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
बैठक में सभी स्वच्छता वाहिनी और पर्यावरण मित्रों ने एकजुट होकर नगर पालिका परिषद को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन रैंकिंग दिलाने का संकल्प लिया।
बैठक में सभासद प्रतिनिधि अवतार सिंह, नप सफाई सुपरवाइजर नीरज कुमार, तपस कुमार, कृष्णा तडियाल, अनीता अग्रवाल, आशा सेमवाल, सरोज,दीपा, मायाधिकारी आदि के अलावा नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button