Blog

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में खाताधारकों को साइबर ठगी से किया गया जागरूक (डिजिटल लेनदेन के दौरान सावधानी और सुरक्षा पर दिया गया जोर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बैंक ऑफ़ बड़ौदा मिल रोड की स्थानीय शाखा में लेनदेन के लिए आए खाताधारकों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं, इसलिए हर खाताधारक का सतर्क रहना जरूरी है।

शाखा प्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि बैंक कभी भी फोन कॉल, मैसेज, ई-मेल या सोशल मीडिया के माध्यम से ओटीपी, पिन, पासवर्ड, सीवीवी नंबर या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता। यदि कोई व्यक्ति खुद को बैंक अधिकारी बताकर ऐसी जानकारी मांगता है तो उसे तुरंत फर्जी समझें और किसी भी स्थिति में अपनी निजी जानकारी साझा न करें।

उप प्रबंधक अजय रांगड़ ने कहा कि केवाईसी अपडेट, खाता बंद होने या इनाम मिलने जैसे संदेशों के जरिए ठग लोगों को भ्रमित करते हैं। उन्होंने खाताधारकों से अपील की कि किसी भी संदेश या कॉल पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि केवल बैंक शाखा या आधिकारिक माध्यम से ही करें और संदिग्ध लेनदेन की सूचना तुरंत बैंक को दें।

अधिकारियों ने बताया कि नियमित रूप से खाते की जांच करना और मोबाइल अलर्ट सुविधा चालू रखना साइबर ठगी से बचाव में मददगार है।

इस दौरान मनोज कुमार, कुलदीप सिंह, प्रिया नेगी, अभिषेक गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, विमला, अनीता, गोपाल सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और खाताधारक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button