Blog

तीन जगहों से प्रचंड जनादेश, डोईवाला में झलका भाजपा का जोश, (असम, पश्चिम बंगाल और पांडिचेरी में ऐतिहासिक जीत के बाद नगर चौक पर ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ मना विजय उत्सव)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दो राज्यों असम और पश्चिम बंगाल तथा केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत की खुशी में डोईवाला नगर चौक पूरी तरह जश्न में डूब गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और मिठाइयों के वितरण के साथ अपनी खुशी जाहिर की। “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि जनता ने तुष्टिकरण, हिंसा और भय की राजनीति को नकार कर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। यह जनादेश मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी शासन पर जनता के भरोसे को दर्शाता है।

जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी ने कहा कि असम, बंगाल और पांडिचेरी में मिली जीत भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और मजबूत संगठन की पहचान है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में किए गए कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क का नतीजा है। भाजपा विकास और सुशासन के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव देशभर में दिख रहा है।

डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि यह जीत हर कार्यकर्ता की मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। संगठन एकजुट रहकर राष्ट्रहित और विकास के कार्यों को और गति देगा।
इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रभारी वंदना स्वामी, मंडल महामंत्री आदेश पवार, मनमोहन नौटियाल, सभासद ईश्वर रौथान, सभासद अमित कुमार, मनोज कांबोज, विनीत मनवाल, अरुण सोलंकी, विक्रम नेगी, मनीष नेगी, आदर्श, सुरेश सैनी, गुड्डू चौहान, प्रकाश कोठारी, रश्मि कुर्ल, सौरभ पाल, राममूर्ति ताई, चंद्र बल्लभ लखेरा, योगी पवार, कमल गोला, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button