Blog

चंपावत में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म प्रकरण में उठे गंभीर सवालों को लेकर परवादून कांग्रेस का प्रदर्शन, डोईवाला चौक पर फूंका प्रदेश सरकार का पुतला।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में महिलाओं के साथ शोषण व चंपावत में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म प्रकरण को लेकर डोईवाला चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस पूरे मामले में लगातार बदलते घटनाक्रम ने जनता के बीच गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और सरकार व पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह उत्पन्न किया है।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि यह मामला अब केवल एक FIR तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह जनता के भरोसे, पुलिस की पारदर्शिता और न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता का विषय बन चुका है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस इस मामले को फर्जी बता रही है तो जनता के मन में उठ रहे सवालों का स्पष्ट, तथ्यात्मक और सार्वजनिक जवाब दिया जाना चाहिए। आखिर लड़की और उसके पिता पिछले 24 घंटों तक कहां थे, पीड़िता को दो दिनों में दो बार मजिस्ट्रेट के सामने क्यों पेश किया गया, अगर मामला पूरी तरह फर्जी था तो शुरुआती स्तर पर इतनी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कैसे हुआ,इन सभी प्रश्नों का जवाब जनता जानना चाहती है। जिन लोगों ने बेटी का साथ दिया उनके साथ मारपीट की गई। बहन अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। यदि किसी प्रकार की साजिश सामने आती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निष्पक्षता और पारदर्शिता हर हाल में बनी रहनी चाहिए।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि क्या लड़की की बरामदगी पुलिस की मौजूदगी में हुई थी, मेडिकल जांच में क्या तथ्य सामने आए, तथा सोशल मीडिया पर वायरल कथित समझौता पत्र की सच्चाई क्या है, इन सभी विषयों पर सरकार और पुलिस को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतनी संवेदनशील घटना में बेहद कम समय में जांच पूरी कर “फर्जी” का निष्कर्ष निकाल देना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाई जानी चाहिए ताकि जनता का भरोसा बना रहे। साथ ही पुलिस को पूरे घटनाक्रम की विस्तृत टाइमलाइन सार्वजनिक करनी चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और पारदर्शी कार्रवाई की मांग उठाई।

इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,एसपी बहुगुणा,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कप्रवान शास्त्री,नगर पालिका सभासद गौरव मल्होत्रा,भारत भूषण कौशल, अमित सैनी,रंजीत सिंह,उमेद बोरा,जितेंद्र कुमार,अफसाना अंसारी,सुनील बर्मन,तेजपाल सिंह मोंटी,मनोज पाल,राहुल खरोला,मुकेश प्रसाद,आरिफ अली,विवेक सैनी,राहुल आर्य,प्रवीण सैनी,युवराज पुन,अनुज कन्नौजिया,विमल गोला,सोहेब अली,संदीप थापा,नंदन नेगी, समीर खान,आशिक अली,साहिल अली,मुरली,जावेद अली,सुभाष थापा,शुभम कांबोज,उस्मान अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button