राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला कार्यकारिणी गठित, दीपक भंडारी अध्यक्ष व सुधीर मिश्रा सचिव बने, (चुनाव अधिकारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा)
उत्तराखंड राज्य राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक के दौरान चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
संघ की जिला कार्यकारिणी में दीपक भंडारी को जिला अध्यक्ष, रुपेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार मिश्रा को जिला सचिव तथा धर्मेंद्र नौटियाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक भंडारी ने कहा कि संगठन राजस्व संग्रह अमीन कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और विभागीय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।
जिला सचिव सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संघ संगठित होकर कर्मचारियों के हित में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
इस दौरान अजय पांडेय, परमवीर पवार, आशीष, वीर सिंह, दिनेश कुमार, प्रमोद सिंह, संजय आदि मौजूद रहे।



