सभी क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित होगा समाधान। गैरोला (डोईवाला विधानसभा के लोग ने विधायक कार्यालय पहुंचे, विकास कार्यों पर जताया आभार)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र की जनता ने विधायक कार्यालय पहुंचकर आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों से आमजन को राहत मिली है।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने जनता के स्नेह और विश्वास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि डोईवाला विधानसभा का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विधायक गैरोला ने कहा कि जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। आने वाले समय में भी विकास की रफ्तार बनी रहेगी।
इस मौके पर मेहरबान सिंह भंडारी,रवि गुसाईं, विनय जिंदल, अनीता गुप्ता, मनमोहन नौटियाल, प्रकाश कोठारी, संतोषी बहुगुणासहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।



