Blog

कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने पर भोले के भक्त अधिवक्ता मनीष धीमान के जत्थे का किया भव्य स्वागत।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा से सकुशल लौटने पर अधिवक्ता एवं समाजसेवी मनीष धीमान के जत्थे का स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं शुभचिंतकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

Oplus_16908288
विदित हो कि विगत 3 जून को कैलाश मानसरो यात्रा में जाने वाले जत्थे में मनीष धीमान शामिल हुए थे जिसमें कैलाश मानसरोवर व पर्वत के दर्शन एवं परिक्रमा के उपरांत मंगलवार को वापस लौटे।

कैलाशी मनीष धीमान ने अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि भगवान शिव की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से उन्हें इस पावन यात्रा को पूर्ण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने यात्रा को आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मिक शांति और श्रद्धा का अद्भुत संगम बताया।

स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने कैलाश यात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा और उपस्थित लोगों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ भगवान शिव का स्मरण किया। स्थानीय नागरिकों ने मनीष धीमान के उज्ज्वल भविष्य एवं समाज सेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर संजय गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, अधिवक्ता मनोहर सिंह सैनी, महेश लोधी, राजीव चौहान, अरुण टम्टा, संदीप जोशी, आशुतोष लोधी, प्रशांत बैरवान, नेत्रपाल रोहिला, व्योम गोयल, राहुल बिष्ट, जयदेव धीमान, निधि लोधी, मधु तड़ियाल, नेहा, शिवानी पंवार, कीर्ति, करिश्मा, अभिषेक लोधी, जतिन साहनी, सुरेश मनवाल, संजय सक्सेना, नेत्रपाल रोहिला आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button