Blog

खाद्य तेल संरक्षण से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव। दीप्ति रावत (भाजपा महिला मोर्चा के अभियान में मातृशक्ति को कम तेल वाले संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन का दिया संदेश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दूधली -किशनपुर ग्रांट में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा खाद्य तेल संरक्षण हेतु जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने मातृशक्ति के साथ स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खानपान एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। इस दौरान बिना तेल से तैयार पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन का सामूहिक सेवन कर कम तेल वाले आहार को अपनाने का संदेश भी दिया गया।
प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती बीमारियों का मुख्य कारण असंतुलित खानपान और आवश्यकता से अधिक तेल का प्रयोग है। यदि हम अपने दैनिक भोजन में तेल की मात्रा को नियंत्रित करें और पौष्टिक आहार को प्राथमिकता दें, तो अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की जागरूकता से ही परिवार और समाज स्वस्थ बन सकता है और यही एक सशक्त एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल ने कहा कि खाद्य तेल संरक्षण अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाना है। महिला मोर्चा द्वारा गांव-गांव और घर-घर जाकर इस संदेश को पहुंचाया जा रहा है, ताकि हर परिवार स्वस्थ आहार और बेहतर जीवनशैली को अपना सके।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री महिला मोर्चा बबीता रावत, मंडल अध्यक्ष भाजपा माजरी ग्रांट रश्मि देवी, मंडल अध्यक्ष माजरी ग्रांट महिला मोर्चा शोभा रावत, प्रभारी महिला मोर्चा माजरी ग्रांट पुष्पा प्रजापति, संपूर्ण सिंह रावत एवं चंद्रभान सिंह पाल सहित बड़ी संख्या में सम्मानित मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button