Blog
रेंज कार्यालय के समीप गुलदार का आतंक, कुत्ते को उठाकर ले गया जंगल में बनाया अपना शिकार। (क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बढ़ी, देर रात और सुबह अकेले निकलने से बचें)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लच्छीवाला रेंज कार्यालय के समीप रात करीब 8 बजे उस समय दहशत फैल गई, जब एक गुलदार पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। कुत्ते के मालिक धीरज ने बताया कि घटना अचानक हुई और कुछ ही पलों में गुलदार कुत्ते को लेकर ओझल हो गया। इस घटना के बाद से आसपास के इलाकों में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
सभासद रीना कोठारी ने एक वन विभाग जल्द ठोस कार्रवाई करे ताकि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
रेंज अधिकारी जी.एस. धमांदा ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। क्षेत्र में गश्त तेज की जा रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
वन विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि रात के समय पालतू पशुओं को बाहर न छोड़ें, अकेले आवागमन से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।



