Blog

डोईवाला कांग्रेस का शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, (पेपर लीक व भर्ती अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोईवाला द्वारा उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की गई।

जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी एवं अनियमितताओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। वर्षों की मेहनत करने वाले छात्र-युवा आज असुरक्षा, निराशा और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार हुई विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफा लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़ा यह विषय अत्यंत गंभीर है और अब केवल आश्वासन नहीं, ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।

नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं ने शिक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। यह स्थिति युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।

ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मांग की कि परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध बनाया जाए तथा लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श की विशेष व्यवस्था की जाए।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, नकल एवं पेपर लीक माफिया के विरुद्ध विशेष अभियान तथा परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सागर मनवाल वार्ड अध्यक्ष बालू सजवान, राहुल सैनी, राहुल आर्य, गौरव मल्होत्रा, विवेक सैनी, नगर कार्यालय प्रभारी चंद्रप्रकाश काला, आरिफ अली, साजिद अली, जितेंद्र कुमार, आशु, संजीव भट्ट, सुहेब अली, संतोष तोमर, साहिल, अनुज, नंदन नेगी, बिमल गोला, सुदेस सहगल, प्रवीण सैनी, मंजू राजपूत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button