डेंगू से बचाव को नगर पालिका का जनजागरूकता अभियान तेज, घर-घर पहुंचकर दिए रोकथाम के संदेश, (पालिका की स्वच्छता वाहिनियों ने लोगों को साफ-सफाई, जलभराव रोकने और मच्छरों से बचाव के उपाय बताए)
डोईवाल (राजेंद्र वर्मा):
डेंगू जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम और जनजागरूकता के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा पालिका क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत पालिका की स्वच्छता वाहिनियों ने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी तथा आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान लोगों से अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर, टंकियों, गमलों एवं अन्य पात्रों की नियमित सफाई करने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने की अपील की गई। साथ ही नागरिकों को पूर्ण बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी एवं मच्छररोधी उपाय अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।
सफाई निरीक्षक संकेत ने कहा कि डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका स्वच्छता और जागरूकता है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखे तथा कहीं भी पानी जमा न होने दे, तो डेंगू के खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से किसी भी क्षेत्र में जलभराव या गंदगी दिखाई देने पर तत्काल नगर पालिका को सूचना देने की भी अपील की।
इस दौरान सुपरवाइजर नीरज कुमार, पूनम तोमर,मीनू देवी, कमलेश,सरोज, सतीश विनीत तुषार आदि मौजूद रहे I



