Blog

बेहतर तैयारी ही आपदा प्रबंधन की सबसे बड़ी ताकत। अर्पण यदुवंशी (जौलीग्रांट मुख्यालय में एसडीआरएफ का मासिक सम्मेलन, मानसून व यात्राओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अध्यक्षता में मासिक सम्मेलन आयोजित हुआ।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर की एसडीआरएफ पोस्टों की कार्यप्रणाली, मानसून की तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता और ड्यूटी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने अधिकारियों को कार्मिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने तथा आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की खरीद के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर तैयारी और आधुनिक तकनीक से राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी बनेंगे।

सम्मेलन में रुद्रप्रयाग में सफल रेस्क्यू करने वाले आरक्षी प्रेम सिंह सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों की सराहना की गई।

मानसून, कांवड़ यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा और चारधाम यात्रा को देखते हुए सभी रेस्क्यू टीमों को 24 घंटे आवश्यक उपकरणों के साथ पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

सम्मेलन में सहायक सेनानायक सुशील रावत, शिविरपाल प्रमोद रावत, निरीक्षक संचार राम गोपाल, निरीक्षक कवींद्र सजवाण, सूबेदार मेजर जयपाल राणा, उपनिरीक्षक विजय रयाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button