Blog

धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा। (एकल तबला वादन से सभी दर्शकों को किया मंत्र मुक्त)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तम म्यूजिक आश्रम के संस्थापक एवं कार्यक्रम के आयोजक पंकज सुहास ने अपने गुरु तबला सम्राट विश्व विख्यात पंडित लच्छू महाराज जी की जयंती एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने निवास स्थान खरा स्रोत मुनि कृतिमें कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिसमें देश-विदेश से आए पंडित लच्छू महाराज जी के शिष्यों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी है कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज जी की पत्नी टीना जी ने दीप प्रज्वलित कर किया,तत्पश्चात गुरुजी के शिष्य पंडित सुब्रत राय चौधरी ,सुशील पांडे , राजीव पाठक,दीपक भट्ट दीपक ने एकल तबला वादन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनारस से आए हुए विश्व विख्यात सितार वादक पंडित रविंद्र नारायण गोस्वामी जी रहे जिनके साथ पंडित लच्छू महाराज जी जो की तबले के चारो घराना के ज्ञाता है के परम शिष्य पंकज सुहास जी ने तबले की संगत की, कार्यक्रम में पंकज सुहास जी के सुपुत्र शुभ आर्य ने एकल तबला वादन से सभी दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया,
कार्यक्रम में पंकज म्यूजिक स्कूल के सभी शिष्यों ने तबला ,सितार, बांसुरी एवं गायन के द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति दी जिसमें तिलक विश्वास ,मोनू, अंकित कश्यप , हिमांशु शर्मा एवं धीरज चतरथ रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button