(लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास लगा विशाल शिव कांवड़ भंडारा, कांवड़ियों की सेवा में जुटे सेवादार)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लच्छीवाला टोल प्लाजा के समीप शिव कांवड़ सेवा समिति डोईवाला के तत्वावधान में विशाल शिव कांवड़ भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिव भक्तों के लिए भोजन, चिकित्सा एवं विश्राम सहित विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान शिव भक्तों के लिए विशेष रूप से चिकित्सा सुविधा एवं विश्राम की व्यवस्था भी की गई, जिससे यात्रा के दौरान उन्हें राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति से माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। शिव भक्त भक्ति गीतों पर जमकर झूमे और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
शिव कांवड़ सेवा समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों ने कांवड़ियों की सेवा में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आयोजन में अनिल घई, संजय गुप्ता, अंकित चौहान, शोभित श्रीवास्तव, चिराग यादव, उपकार अग्रवाल, कस्तूरबानन्द जोशी, मनीष धीमान, भानू प्रताप गुप्ता, संदीप रस्तोगी, ऋषि अग्रवाल, संजय शर्मा, सुदेश देवी, शिखा अग्रवाल, निकिता गुप्ता, महेश मिश्रा, विजय शर्मा, आशुतोष लोधी, प्रशांत बैरवान, शिवम वर्मा, सचिन लोधी, वैभव जिंदल, ईश्वर चंद अग्रवाल आदि सहयोगी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना भगवान शिव की सेवा के समान है। भंडारे का उद्देश्य शिव भक्तों को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और सेवा भाव को बढ़ावा देना है।



