Blog

हर घर तिरंगा का संदेश लेकर निकले रेडियंट स्कूल के विद्यार्थी। (प्रेमनगर बाजार, शुगर मिल और मिल रोड होते हुए ब्लॉक परिसर में हुआ रैली का समापन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रेडियंट पब्लिक स्कूल की ओर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। नेतृत्व स्कूल रैली प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद लोधी ने किया,रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

रैली की शुरुआत रेडियंट पब्लिक स्कूल परिसर से हुई। रैली प्रेमनगर बाजार, शुगर मिल, मिल रोड और चौक बाजार होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रास्तेभर बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा लगाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने बच्चों की देशभक्ति से जुड़ी इस पहल की सराहना की।

स्कूल प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि रैली का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ क्षेत्रवासियों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है।

कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि बच्चों के उत्साह से रैली देशभक्ति के रंग में रंग गई। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।

रैली में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, डॉ सुमेर चंद रवि,संजीव लोधी, राजकुमार राज, राकेश लोधी, किशन नेगी, दीवान सिंह रावत,दरपान बोरा, कैलाश जोशी, गुड्डू मिश्रा, विक्रम नेगी, सुखदेव चौहान, अनीता, जसविंदर सिंह डाली, तरसेप सिंह राजा, विक्रम सिंह, शिवानी जोशी, आकाश गुप्ता अमित रावत, सुनीता बलोदी, सुष्मिता थापा आदि के अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button